उपचुनाव के लिए जिला में इस दिन होगा सार्वजनिक अवकाश…..
HNN/सोलन
जिला सोलन के विकासखंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बारियां और मलेहनी में होने वाले उपचुनाव के मतदान के चलते 5 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन अजय यादव द्वारा दी गई है।
उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार इस दिन उप निर्वाचन वाले स्थानों में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शिक्षण संस्थान और औद्योगिक संस्थान में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को दिहाड़ीदारों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश होगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन वाले स्थानों में मतदान का अधिकार रखने वाले ऐसे कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जा सकता है जो राज्य के अन्य स्थानों पर कार्यरत हों।
इस विशेष आकस्मिक अवकाश के लिए कर्मचारियों को संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान करने के संबंध में प्रमाण पत्र लाना होगा।