1.80 करोड़ से अधिक का आकलित नुकसान, राहत राशि वितरित
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया और मानसून में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश के कारण पूरे प्रदेश में जानमाल और संपत्ति को काफी क्षति हुई है।
नाहन
संगड़ाह उपमंडल में बड़ा नुकसान
विनय कुमार ने बताया कि संगड़ाह उपमंडल में लगभग 1.80 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। नोहराधार में 7.5 लाख और हरिपुरधार में 52 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को नियमानुसार अग्रिम राहत राशि प्रदान की जा चुकी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विभागों को निर्देश
उन्होंने संबंधित विभागों को नुकसान का सही आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत गवाई में सड़क मार्ग का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को मरम्मत के आदेश भी दिए। ग्राम पंचायत टौंड़ा में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
भूस्खलन प्रभावितों से मुलाकात
चोकर मडीयान में भूस्खलन से बेघर हुए परिवारों से मिले और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
धार्मिक कार्यक्रम में भी हुए शामिल
विनय कुमार गांव जामल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भी शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
साथ रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी
इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मित्र सिंह तोमर, बीडीसी चेयरमैन तेजेंद्र कमल, एसडीएम संगड़ाह सुनिल कायथ, बीडीओ नेहा नेगी, अधिशासी अभियंता राम सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





