लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपायुक्त ने नागनी में गौ धाम का निर्माण शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

SAPNA THAKUR | 6 मार्च 2022 at 1:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने सुलह के नागनी में वृंदावन गौ धाम का निरीक्षण किया तथा इस गौ धाम का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि बेसहारा पशुओं का संरक्षण किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि गौ धाम में गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने को कारगर कदम उठाए जाएंगे। इस गौ धाम के लिए 184 कनाल जमीन का अधिग्रहण किया गया है तथा इसके निर्माण के लिए 117 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में गौ संरक्षण के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। एक माह पहले ही ज्वालामुखी के मुल्थान में गौ धाम स्थापित किया गया है। डॉक्टर निपुण जिंदल ने धीरा उपमंडल के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा कार्यो का निरीक्षण किया और विभिन्न विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान उपायुक्त ने धीरा उपमंडल के तहत पंचायतों में निर्मित पंचवटी पार्कों का निरीक्षण किया और इनके उचित रख-रखाव करनेे को कहा ताकि लोगों को विशेषकर बुजुर्गों और युवाओ को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यो का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं और विकास कार्यो को निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा गया है ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]