लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उपायुक्त ने नेहली धीड़ा स्कूल और ग्राम पंचायत का किया औचक निरीक्षण

PARUL | 2 फ़रवरी 2024 at 4:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला नेहली धीड़ा का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने विद्यालय में चलाई जा रही “मिड डे मील योजना” की जानकारी हासिल की।

उन्होंने विद्यालय में चल रही शिक्षण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत कार्यालय नेहली धीड़ा का भी निरीक्षण किया और यहां पर पंचायत के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने पंचायत में चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। सुमित खिमटा ने इस अवसर पर शिक्षा और ग्रामीण विकास विभाग को अपने-अपने विभागीय गतिविधियों को आम जन के हित में सुचारु और लाभप्रद बनाने के निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]