उप प्रधान के घर में लगी आग, एक कमरा जलकर हुआ राख

Fire-broke-out-in-the-store.jpg

HNN / चंबा

जिला चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत देहरा के गांव उल्ला में उप प्रधान के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से एक कमरा जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि जिस समय यह अग्निकांड हुआ उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। दरअसल, उप प्रधान गुरदेव पड़ोस के घर में गया हुआ था और परिवार के सदस्य भी घर पर मौजूद नहीं थे।

जब उप प्रधान को घर से कुछ जलने की दुर्गंध आई तो वह तुरंत घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक कमरे में आग लगी हुई थी। उन्होंने आग को बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक अंदर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। हालांकि ग्रामीणों द्वारा आग को आगे फैलने से रोक दिया गया जिसके चलते आग एक कमरे से दूसरे कमरे में नहीं लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उधर, देहरा पंचायत प्रधान चैन लाल ने कहा कि उपप्रधान के कमरे में आग लगने से कमरे के भीतर रखा सामान जलने से उन्हें काफी नुक्सान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित की हरसंभव सहायता करने की मांग की है।