Loading...

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 04 जून को सोलन ज़िले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Jun 2025 • 1 Min Read

सोलन

बद्दी और परवाणू में बैठकों, संस्थागत दौरे और सम्मान समारोह में लेंगे भाग

बद्दी में कल्याण सोसायटी और कंपनियों से मुलाकात
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 04 जून, 2025 को सोलन ज़िले के दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर 1 बजे बद्दी में शाहपुर कल्याण सोसायटी के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे डीएसआर लाइफ केयर कंपनी और ऑक्सीजन एनालिटिकल प्रयोगशाला का दौरा करेंगे।

परवाणू में हिमाचल गौरव सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत
अपने दौरे के अगले चरण में केवल सिंह पठानिया शाम 4:30 बजे परवाणू के आईसर पब्लिक स्कूल पहुंचेंगे, जहां आवाज-ए-हिमाचल मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित ‘हिमाचल गौरव व परवाणू गौरव सम्मान समारोह’ की अध्यक्षता करेंगे।

विभिन्न वर्गों से होंगे संवाद
इस प्रवास के दौरान वह औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं, समाजसेवी संगठनों और स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे तथा योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी लेंगे।

Related Topics: