ऊना जिले के कलरूही क्षेत्र में देर रात पिकअप के पेड़ से टकराने से एक युवक की जान चली गई। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाराधीन है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
पेड़ से टकराई पिकअप, मची अफरा-तफरी
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के अनुसार बुधवार रात सेफ एक्सप्रेस की पिकअप (HP72D-3807) अंब से मुबारिकपुर की ओर जा रही थी। कलरूही के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक वाहन में फंस गए।
अस्पताल ले जाते समय हुई युवक की मृत्यु
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और अंब अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ऊना रेफर किया गया। अपर अंदौरा निवासी 27 वर्षीय रवि कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। वहीं 25 वर्षीय राहुल कुमार का उपचार ऊना अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group