Loading...

हादसा / शादी समारोह में गए चुनी लाल की पहाड़ी से गिरकर मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

हादसा / मंडी जिले के औट क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए चुनी लाल ठाकुर की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। वीरवार सुबह उनका शव ग्राम पंचायत काऊ के बकाहड़ी नाले के समीप मिला। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंडी/नगवाई

जानकारी के अनुसार, चुनी लाल ठाकुर बुधवार को ग्राम पंचायत काऊ के रंग गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के बाद देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। आशंका जताई जा रही है कि घर लौटते समय रास्ते में उनका पैर फिसल गया, जिससे वह संतुलन खोकर पहाड़ी से नीचे गिर गए। वीरवार सुबह बकाहड़ी नाले के पास उनका शव मिला।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। चुनी लाल ठाकुर पूर्व में पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

Related Topics: •