Loading...

ऊना के झलेड़ा रायंसरी में कबाड़ भंडार में भीषण आग से लाखों का नुकसान , फायर ब्रिगेड ने बचाई आसपास की संपत्ति

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 May 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कबाड़ भंडार में लगी आग से मचा हड़कंप

ऊना के गांव झलेड़ा रायंसरी में रात करीब 3 बजे कबाड़ के भंडार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कबाड़ का पूरा भंडार जलकर राख हो गया।

लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान

इस आगजनी से कबाड़ में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ऊना की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। प्रभारी अशोक राणा के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि आग समय पर नहीं बुझाई जाती, तो साथ लगते उद्योग और अन्य सामान भी जलकर राख हो जाते।

आग के कारणों की जांच जारी

फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़े नुकसान को टाला गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।