ऊना के लठियाणी घाट पर गोविंद सागर झील में अधेड़ उम्र व्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
गोविंद सागर झील में लठियाणी घाट पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा है और जांच शुरू कर दी है।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
स्थानीय लोगों ने तैरते देखा शव
घटना मंगलवार दोपहर की है जब उपमंडल बंगाणा के लठियाणी घाट पर स्थानीय लोगों ने गोविंद सागर झील में एक शव को तैरते देखा। उन्होंने तुरंत ग्राम पंचायत प्रधान जोगिंदर शर्मा और उप प्रधान निर्मला ठाकुर को सूचित किया।
पुलिस ने शव झील से निकाला
सूचना मिलते ही बंगाणा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया।
55 से 60 वर्ष के बीच अनुमानित उम्र
मृतक की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसकी जेब से सिर्फ एक रुमाल मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पोस्टमार्टम के बाद ही होगा मौत का खुलासा
डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
गहन जांच और इंटरस्टेट जानकारी साझा
पुलिस मृतक की पहचान के लिए गुमशुदगी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही ऊना से सटे पंजाब के जिलों के थानों और चौकियों के साथ मृतक की फोटो और अन्य विवरण साझा किए गए हैं।