ऊना जिले में स्कूलों की सामान्य समय सारणी बहाल
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
पहली फरवरी से सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल
ऊना जिले में स्कूलों की सामान्य समय सारणी को फिर से बहाल कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों (प्रारंभिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक) का संचालन अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। उपायुक्त जतिन लाल ने पूर्व में जारी समय परिवर्तन के आदेश को वापस लेते हुए यह नया निर्देश जारी किया है।
ठंड के कारण बदला गया था समय
भीषण ठंड के चलते प्रशासन ने 31 जनवरी तक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया था। यह निर्णय छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।
मौसम में सुधार के बाद बहाल हुआ पुराना समय
अब मौसम में सुधार को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की सामान्य समय सारणी को बहाल कर दिया है। पहली फरवरी से सभी स्कूल निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे।