Loading...

सिरमौर के राजविंदर सिंह व प्रीतम सिंह बने इंस्पेक्टर, नीलम प्रकाश को एसआई पद पर पदोन्नति

Shailesh Saini • 46 Mins Ago • 1 Min Read

हिमाचल पुलिस में 14 अधिकारियों को प्रमोशन, सात सब इंस्पेक्टर और सात एएसआई को मिली पदोन्नति

हिमाचल नाऊ न्यूज शिमला हिमाचल

सिरमौर के तीन पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों पर जारी आदेशों के तहत सिरमौर के राजविंदर सिंह और प्रीतम सिंह को सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर, जबकि नीलम प्रकाश को एएसआई से सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है।

प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 14 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें सात सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर और सात एएसआई को सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत होने वालों में प्रथम आईआरबी के रविंदर सिंह, ऊना के रवि पाल, सिरमौर के राजविंदर सिंह, स्टेट विजिलेंस साउथ रेंज के नंद लाल, कुल्लू के धीरज सेन, चतुर्थ आईआरबी के ललित कुमार और सिरमौर के प्रीतम सिंह शामिल हैं।

इसी तरह एएसआई से सब इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत होने वालों में ऊना के कुलभूषण, प्रथम आईआरबी के रणजीत सिंह, ऊना के अतुल कुमार शर्मा, प्रथम आईआरबी के करणजीत सिंह, ऊना के संजीव कुमार, सिरमौर के नीलम प्रकाश और एचपीआईपीएस के नरेंद्र सिंह शामिल हैं।

पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। विभाग की ओर से इन अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।