ऊना पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए 2 युवक
HNN/ऊना
हिमाचल पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ती जा रही है। मामला जिला ऊना का है जहां पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों को चिट्टे सहित पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा दोनों युवकों से 7.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले को दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। युवकों की पहचान ललित शर्मा निवासी कनोह, जिला हमीरपुर और दूसरे युवक की पहचान अमनदीप पाल निवासी होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पहला मामला डीसी कॉलोनी ऊना से सामने आया है। जहां पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी ललित शर्मा को 1.31 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा और एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया।
तो वहीं दूसरा मामला थाना अंब के मुबारकपुर से सामने आया है। यहां पर भी पुलिस ने गश्त के दौरान अमनदीप पाल से 6.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरु कर दी।
अर्जित सेन एसपी ऊना द्वारा मामले की पुष्टि की गई। एसपी ने कहा कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरुर कर दी गई है।