Loading...

ऊना में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, डीसी और एसपी ने छापेमारी कर कई इकाइयों पर कसा शिकंजा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Mar 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

खनन स्थलों पर छापेमारी, अनियमितताओं पर बिजली कटी, लीज रद्द करने के आदेश जारी

अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम

ऊना जिला प्रशासन अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार शाम उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने जिले के विभिन्न खनन स्थलों पर औचक निरीक्षण किया।

छापेमारी में अनियमितताएँ उजागर

जांच के दौरान श्री श्री रूद्रा स्टोन क्रेशर और रुद्रा स्टोन क्रेशर में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। प्रशासन ने इन इकाइयों की बिजली आपूर्ति तुरंत प्रभाव से काटने और उनकी लीज रद्द करने के आदेश जारी किए हैं।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

उपायुक्त जतिन लाल ने स्पष्ट किया कि ऊना को पूरी तरह अवैध खनन मुक्त जिला बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। इस दिशा में छापेमारी और निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आम जनता से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध खनन की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।