प्रवास / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल कार्यक्रम बदला, एम्स बिलासपुर से मनाली होंगी रवाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल प्रवास का कार्यक्रम बदला।
प्रवास / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे के निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। वह 6 अक्तूबर को श्रीनयनादेवी नहीं जाएंगी और हवाई मार्ग से सीधे एम्स बिलासपुर पहुंचेंगी। यहां दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति सीधे मनाली के लिए रवाना हो जाएंगी।
बिलासपुर
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:35 बजे एम्स बिलासपुर परिसर में उतरेंगी। इसके बाद सुबह 10:45 बजे वह संस्थान के दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगी। करीब 50 मिनट तक चलने वाले कार्यक्रम के बाद उनका मनाली रवाना होने का कार्यक्रम है। इससे पहले राष्ट्रपति का श्रीनयनादेवी जाने का कार्यक्रम भी निर्धारित था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें बदलाव किया गया है।