ऊना में किराया न देने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करने का फैसला
HNN/ऊना
नगर परिषद संतोषगढ़ की मासिक बैठक में दुकानदारों को नोटिस जारी करने का फैसला किया गया। जिन दुकानदारों ने कई सालों से किराया नहीं दिया है, उन्हें लीगल नोटिस भेजी जाएगी। साथ ही, नगर परिषद की दुकानों के एग्रीमेंट दोबारा से करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
एसडीएम ऊना ने बताया कि नगर परिषद को दुकानों के किराए की एवज में लगभग 25 लाख रुपये दुकानों के किराएदारों से लेने हैं। साथ ही, नागरिकों का हाउस टैक्स भी लगभग 1.25 करोड़ रुपये लोगों से लेना है। दुकानों का किराया न देने वाले किराएदारों को उनका एग्रीमेंट दोबारा से कराने को नोटिस भेजा जाएगा।
बैठक में नगर परिषद संतोषगढ़ की सीमा पर स्वागत द्वार लगाने के बारे में भी निर्णय लिया गया। साथ ही, नगर के बाजार सहित अन्य मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने बारे भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा (राजू), पार्षद संतोष सिंह, संदीप, मनीष चब्बा सहित दूसरे पार्षद व नगर परिषद के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।