लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में दो सगे भाइयों को चिट्टा और नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया

PARUL | 20 अक्तूबर 2024 at 9:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

पुलिस ने जलग्रां टब्बा में दबिश देकर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकास कुमार और संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने सुबह दबिश दी।

पुलिस ने विकास कुमार की तलाशी ली, जिसके पास से 0.22 ग्राम चिट्टा और 20,200 रुपए की नगदी बरामद हुई। जब पुलिस कार्रवाई कर रही थी, तब संदीप कुमार ने घबराकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके कमरे से 0.49 ग्राम चिट्टा और 38,560 रुपए की नगदी बरामद की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि दोनों भाईयों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]