लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऊना में महिला से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

NEHA | 18 सितंबर 2024 at 2:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

ऊना जिले के एक गांव में एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर आरोपी प्रवीण निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी, लेकिन बाद में तलाक हो गया। वह अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ अम्ब में किराए के मकान में रहती है। लगभग तीन साल पहले उसकी दोस्ती प्रवीण से हुई थी, जिसने शादी का वादा कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने कई बार पैसे भी मांगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अब शादी करने से इंकार कर रहा है और महिला को मैसेज कर गाली-गलौज करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]