Loading...

ऊना से अयोध्या के लिए इस दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…..

PARUL 20 Dec 2023 Edited 20 Dec 1 min read

HNN/ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से 7 फरवरी को अयोध्या के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जिसके लिए रेलवे विभाग ने ऑर्डर जारी कर दिए है। जल्द ही इसकी बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। ऊना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रौदाश सिंह ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से जारी की गई समयसारिणी के अनुसार स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी दिन बुधवार को दोपहर 3:50 मिनट पर जिला ऊना के अंब-अंदौरा स्टेशन से रवाना होगी और 4:12 मिनट पर ऊना स्टेशन पर पहुंचेगी, जो कि 2 मिनट के ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन नंगल डैम, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलमगढ़, लखनऊ होते हुए 8 फरवरी की सुबह 9:25 मिनट पर पहुंच जाएगी।

उन्होंने बताया कि वापसी में स्पेशल ट्रेन 9 फरवरी को अयोध्या स्टेशन से सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर अंब-अंदौरा के लिए रवाना होगी। दोपहर 3:45 मिनट पर लखनऊ पहुंचने के बाद अगले दिन 10 फरवरी ट्रेन सुबह 5:38 मिनट पर ऊना रेलवे स्टेशन और 6:15 मिनट पर अंब अंदौरा पहुंचेगी।