ऊना-होशियारपुर रोड पर चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
HNN / ऊना
ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव पंडोगा में पुलिस ने बसदेहड़ा निवासी एक युवक के कब्जे से नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त दौरे पर थे।
जैसे ही टीम ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पहुंची, तो उन्हें एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर औद्योगिक क्षेत्र की ओर भागा। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 7.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस टीम ने इसकी सूचना डीएसपी हरोली को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चिट्टे सहित पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।