Loading...

ऊना ISBT के पास दो पंजाब निवासियों से बरामद हुई 4.08 ग्राम हेरोइन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 Apr 2025 • 1 Min Read

ऊना

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज

ISBT ऊना के पास पकड़े गए दोनों आरोपी
जिला ऊना के थाना सदर ऊना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ISBT ऊना के पास दो पंजाब निवासियों की तलाशी के दौरान 4.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।

मौके पर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (ND&PS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था।