एएनआई के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुरिंदर कपूर का निधन, सीएम सुक्खू ने जताया शोक
HNN/ शिमला
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एएनआई के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुरिंदर कपूर के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दे सुरिंदर कपूर 70 वर्ष के थे। वह एजेंसी की संस्थापक टीम का हिस्सा थे। शनिवार को दिल्ली में अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से पैदा हुई रिक्तता को भरना मुश्किल है।
सुरिंदर कपूर लंबे समय से एएनआई से जुड़े हुए थे और उन्होंने इस मीडिया हाउस को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने अपनी सहानुभूति प्रकट करते हुए ‘शोक सन्देश’ भेज कर उनके दुःख को कुछ हद तक कम किया, जिन्होंने अपने किसी बेहद ही करीबी को खोया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।