Loading...

एएनटीएफ की टीम ने चरस के साथ दबोचा युवक

PARUL • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में एएनटीएफ की टीम ने एक युवक को 506 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सूरज पुत्र दीपक बहादुर निवासी बरशैणी कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ की टीम ने गोज के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान उन्होंने एक युवक को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 506 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने उक्त युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएनटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।