एएनटीएफ की टीम ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में एएनटीएफ की टीम ने चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शुभम सिंह (31) पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव डुगरी बसंत एवेन्यू लुधियाना पंजाब के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन कुल्लू जिला में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, एएनटीएफ की टीम में एचसी विजय, एचएचसी नितेश, कांस्टेबल अतुल और दिनेश गिर ने चौहकी डोडनी के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक युवक को जांच के लिए रुकवाया।
पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 16.09 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी एएनटीएफ कुल्लू हेमराज ने मामले की पुष्टि की है।