एएनटीएफ की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में अफीम के पौधे किए नष्ट
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू की बंजार घाटी में एएनटीएफ की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में अफीम के 2765 पौधे नष्ट किए हैं। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ की टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर नाहीं गांव में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने नाहीं गांव के पास खेत में अफीम के 2405 पौधे पाए। इसी टीम ने शलिगा गांव में एक खेत में अफीम के 360 पौधे बरामद किए।
जिसके बाद टीम ने अफीम के सभी पौधे किए। फिलहाल खेतों के मालिकों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि बंजार थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।