एएनटीएफ की टीम ने फरार हुए 2 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के मौहल में नेचर पार्क के पास हेरोइन की खेप फैंक कर भागे 2 तस्करों को एएनटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। आरोपियों की पहचान आकाश (31) निवासी शाढ़ाााई कालोनी व अमन (27) निवासी तेगुबेहड़ भुंतर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बीते 23 जनवरी को एएनटीएफ की टीम ने 2 हेरोइन तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। इस दौरान दोनों आरोपी 61.72 ग्राम हेरोइन को मौहल में नेचर पार्क के पास फैंककर फरार हो गए थे।
जिसके बाद से टीम इनकी तलाश कर रही थी। इस दौरान टीम ने दोनों युवकों को डोभी के फोजल रोड पर काबू किया। एएनटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।