एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने चरस की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में एएनटीएफ की टीम ने पधर में एक व्यक्ति को 1.286 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान हेम राज पुत्र कर्म सिंह निवासी लोटकरा मंडी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ कुल्लू की टीम पधर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पधर बाजार की ओर जा रहा एक व्यक्ति एएनटीएफ की टीम को सामने देखकर घबरा गया। जिसके बाद टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तो उसके पास मौजूद बैग से 1.286 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद आरोपी हेम राज को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। एएनटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेम राज वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहा था पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।