Loading...

एएनटीएफ टीम ने दुकानदार को 13.422 किलो चूरा पोस्त सहित किया गिरफ्तार

Ankita • 5 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के थाना हरोली की एएनटीएफ टीम ने एक दुकानदार को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मक्खन सिंह, निवासी ठाकरां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एसआईयू टीम ऊना व एएनटीएफ कांगड़ा की टीम ठाकरां क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक दुकान में दबिश दी। दबिश के दौरान दुकान से 13.422 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।