एक्सईएन अफसर ने महिला जेई से की छेड़छाड़, मामला दर्ज
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के रोहड़ू में एक महिला अफसर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वही, शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 354ए, 354डी, 294, 509 और एससीएसटी एक्ट के सेक्शन-3(1) के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता महिला जेई ने बताया कि वह विभाग के एक्सईएन के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान रात में जब रोहडू उपमंडल के मांदली में वन विभाग के विश्राम गृह में ठहरे तो रात को खाने के बाद एक्सईएन ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। पीड़िता महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजे और रात के समय में उसे कॉल करके तंग करता रहा।
महिला ने अधिकारी के व्यवहार से तंग आकर चिड़गांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चमन लाल ने कहा पुलिस ने महिला जेई की शिकायत के आधार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।