Loading...

एक किलोमीटर पीछा कर दबोचा स्नैचर, होमगार्ड जवान की काटी जेब…

SAPNA THAKUR 23 Oct 2022 Edited 23 Oct 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में होमगार्ड जवान की जेब काटकर फरार हुए स्नैचर को पुलिस ने धर दबोचा है। हालांकि, आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और उसके पीछे तकरीबन 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड जवान ​​​​​​गंगा राम जैसे ही लक्कड़ बाजार बस स्टैंड में बस पर चढ़ने लगा तो एक शातिर ने उसका पर्स बड़ी ही सफाई से चुरा लिया और मौके से फरार होने लगा। लिहाजा होमगार्ड जवान और ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार ने एक किलोमीटर पीछा करने के बाद स्नैचर को दबोच लिया।