Loading...

एक दिन में इतने लाख के स्टांप पेपर बेच सकेंगे विक्रेता, भौतिक स्टांप पेपरों पर लगेगी रोक….

Ankita • 10 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राज्य के अधिकृत स्टांप पेपर विक्रेताओं के लिए एक नई खबर है। हिमाचल में अब स्टांप पेपर विक्रेता एक दिन में 20,000 की बजाय 2 लाख के स्टांप पेपर बेच सकेंगे। सरकार ने इन विक्रेताओं को भौतिक स्टांप पेपर से इ -स्टांप प्रणाली अपनाने के लिए एक वर्ष का समय दिया है।

साथ ही सरकार ने भौतिक स्टांप पपेरों की छपाई पर रोक भी लगा दी है। हालांकि प्रदेश में ई-स्टांप प्रणाली को वर्ष 2011 में शुरू किया गया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने आगामी वित्त वर्ष से हिमाचल प्रदेश में पूरी तरह से ई-स्टांप प्रणाली से बिक्री करने का निर्णय लिया है।

सुक्खू सरकार के बजट सत्र में इसका एलान किया था। शुक्रवार को इस बारे अधिसूचना जारी की गई है। सरकार ने निर्णय लिया है कि 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक स्टांप पेपर तथा ई-स्टांप पेपर की दोहरी प्रणाली को जारी रखा जाएगा तथा 1 अप्रैल 2024 से भौतिक रूप से स्टांप पेपर पूर्ण रुप से बंद कर दिए जाएंगे।