Loading...

एक माह तक बंद रहेगी सांडा-पत्तन पुल सड़क

PARUL • 21 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में जोगिंद्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल स्थित सांडा गांव से लेकर सांडा पत्तन पुल तक सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू किया गया है।

जिसके चलते एक माह तक यह सड़क सभी तरह के वाहनों के लिए बाधित रहेगी। लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के कनिष्ठ अभियंता राकेश गुप्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सड़क की हालत को सुधारने के लिए विभाग मरम्मत कार्य करवा रहा है।

ऐसे में एक माह तक सड़क पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। केवल आपातकाल में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को ही ले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि विभाग का सहयोग करें।