Loading...

एक व्यक्ति ने नशा तस्कर को पकड़ किया पुलिस के हवाले, दूसरा फरार

PARUL • 6 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में एक व्यक्ति ने नशा तस्कर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया है। हालांकि पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान कर ली है। जल्द ही उसे भी हिरासत में ले लिया जाएगा। फरार आरोपी की पहचान योगेश निवासी गांव तलवाड़ा डाकघर चांदपुर जिला बिलासपुर और पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम सोनी निवासी मेन मार्केट के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना सदर के अंतर्गत तलवाड़ा में दो युवक बैठे हुए थे। जब वहां से गुज़र रहे एक व्यक्ति ने उनसे वहां बैठने का कारण पूछा, तो एक युवक घबरा गया और वहां से भाग गया। जबकि दूसरे युवक को व्यक्ति ने पकड़ लिया। जिसके बाद व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक की तलाशी ली और उसके कब्जे से 47 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की गई। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।