HNN / शिमला
जिला शिमला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सैंज बाजार में चोरों ने 1 सप्ताह के भीतर दूसरी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने यहां एक दुकान का शटर तोड़कर लगभग 1.80 लाख से अधिक मूल्य का सामान और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। वही, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भी यहां एक जेवरात की दुकान में चोरी हुई, जिसमें 2 लाख से अधिक का सोना, चांदी और जेवरात चोरी हुए हैं। एक सप्ताह में चोरी की दूसरी वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और दूसरी तरफ पुलिस इस मामले में कार्यवाही तो कर रही है लेकिन परिणाम शून्य है। उधर, थाना प्रभारी ठियोग कुलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





