Loading...

एक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा 60 जवानों के कंधों पर, शिफ्टों में दे रहे ड्यूटी…

SAPNA THAKUR • 14 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला के एक स्ट्रांग रूम में 60 जवानों की तैनाती की गई है जो कि हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। यह जवान शिफ्ट में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। जवान 3-3 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं।

बता दें, 12 नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया। सोलन विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम नगर निगम भवन, कसौली सीट के स्ट्रांग रूम डिग्री कॉलेज सोलन जबकि अर्की के स्ट्रांग रूम में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।

स्ट्रांग रूम के बाहर थ्री-लेयर सुरक्षा में आईटीबीपी, स्थानीय बटालियन और पुलिस के जवान तैनात हैं। एक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा 60 जवानों के जिम्मे है जोकि बारी-बारी 3-3 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई है।