Loading...

एचआरटीसी की बस में गिरा यात्री का पर्स, परिचालक ने सीट के नीचे से बरामद कर लौटाया

Ankita • 4 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

ऊना डिपो की बस के परिचालक ने सीट के नीचे से एक यात्री के पर्स को बरामद कर उसे लौटाया है। बता दें उस पर्स में 3550 रुपए की राशि तथा कुछ महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार को एक यात्री हुसैन मोहम्मद एचआरटीसी ऊना डिपो की बस में सवार होकर पावंटा साहिब से नाहन आया था। इस दौरान उसका पर्स बस में सीट के नीचे गिर गया।

जब वह बस से नीचे उतरा तो उसने पाया कि उसके पास उसका पर्स मौजूद नहीं है। जिसके बाद व्यक्ति ने अड्डा इंचार्ज मोहम्मद नासिर को इस बाबत सूचित किया। इसके पश्चात यात्री के टिकट से पता चला कि वह कौन सी बस में आया था। अड्डा इंचार्ज ने उस बस के परिचालक से संपर्क कर उसे सीट नंबर बताकर पर्स ढूंढने के लिए कहा।

जब परिचालक ने ढूढ़ना शुरू किया तो उसे सीट के नीचे से एक पर्स बरामद हुआ, जिसमें 3550 रुपए की राशि तथा कुछ महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे। इसके उपरांत परिचालक को वह पर्स चंडीगढ़ में सौंपने के लिए कहा गया। वहीं चंडीगढ़ सीबीए इंचार्ज ने वह पर्स अपने कब्जे में ले लिया जिसे नाहन आ रही बस में नाहन मंगवा कर उक्त यात्री को उसका सौंप दिया गया है। पर्स लौटाने पर उक्त यात्री ने अड्डा इंचार्ज मोहम्मद नासिर व परिचालक का दिल से धन्यवाद किया।