Loading...

एचआरटीसी के 1109 कर्मचारी हुए रेगुलर, आदेश जारी

Ankita • 16 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके 1,109 कर्मचारी रेगुलर कर दिए है। बता दें एचआरटीसी ने 6 कार्य प्रबंधक, एक अधीक्षक भंडार, 10 कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी, 4 चालक, 457 परिचालक, 534 कनिष्ठ तकनीशियन, 83 कर्मशाला सहायकों को नियमित किया है।

इन कर्मचारियों को नियमितीकरण के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2024 को दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मियों को नियमित किया गया है।

निगम प्रबंधन ने मंडलीय स्तर पर नियमितीकरण के मामलों पर विचार किया, लंबी प्रक्रिया के दौरान कर्मियों के दस्तावेज खंगाले गए। इसके बाद 1109 कर्मचारी नियमितीकरण के लिए पात्र पाए गए। इन पात्र कर्मियों को नियमित किया गया है।