Loading...

एचआरटीसी नव वर्ष पर प्रदेश के लोगों को देगा यह 3 सुविधाएं….

Ankita • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर स्मार्ट टिकटिंग मशीन, ऑनलाइन बस पास सुविधा और सेंट्रलाइज्ड इनवेंट्री शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बता दें अब नए साल से यात्री निगम की बसों में कैशलेस सफर कर पाएंगे। जनवरी में ये सुविधाएं शुरू होंगी।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में नए साल से एचआरटीसी की बसों में यात्री कैशलेस सफर कर पाएंगे। एचआरटीसी ने नई हाईटेक मशीनों की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके बाद सभी परिचालकों को नई मशीनें उपलब्ध करवा दी जाएंगी।

जनवरी से ही एचआरटीसी कॉलेज विद्यार्थियों को ऑनलाइन बस पास की सुविधा दे देगा। सुविधा मिलने के बाद विद्यार्थियों को पास बनाने के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। 20 जनवरी तक तीनों सुविधाएं औपचारिक रूप से शुरू करने की योजना है।