एचआरटीसी नाहन डिपो का बस कंडक्टर सस्पेंड, यह है वजह….
ग्राम पंचायत सलोगड़ा के सचिव पर निलंबन की गाज, जानें क्यों हुई कार्रवाई
HNN/ नाहन
मनाली से देहरादून वाया चंडीगढ़ रूट पर रवाना हुई एचआरटीसी के नाहन डिपो की बस के कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दे कंडक्टर ने अड्डे में विदेशी महिला को सिगरेट जलाकर दी और सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने का वीडियो बनाकर प्रसारित भी की। जिसके चलते परिचालक को निलंबित किया गया है।
प्रसारित की गई वीडियो में कंडक्टर पहले लाइटर से सिगरेट जलाता है और बाद में महिला से सिगरेट मांग कर कश लगाता दिख रहा है। निगम प्रबंधन ने शिकायत मिलते ही तुरंत संज्ञान लेकर परिचालक को निलंबित कर दिया है। निगम ने अपने सभी चालक परिचालकों को अनुशासन में रह कर ड्यूटी करने को लेकर आगाह किया है।