Loading...

एचआरटीसी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बना सकेंगे बस पास

Ankita • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

नए साल में प्रदेश में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को एचआरटीसी नई सुविधा देगा। इस सुविधा के तहत अब काॅलेज विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पास बनेंगे और पास बनाने के लिए बस अड्डों पर लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए निगम प्रबंधन ने सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है।

निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला में पहले चरण में यह सुविधा शुरू होगी। इसके बाद यह सुविधा प्रदेश भर में लागू होगी। काॅलेज के छात्र-छात्राएं बस पास बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के साथ-साथ विद्यार्थी ऑनलाइन ही निर्धारित किराए का भी भुगतान कर सकेंगे।

एचआरटीसी की वैबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन पास लिंक पर आवेदन करने के बाद आवेदनकर्ता का फॉर्म सीधे काॅलेज प्रधानाचार्य तक पहुंच जाएगा। वहीं प्रधानाचार्य काॅलेज द्वारा वैरीफाई करने के बाद या फॉर्म संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक के पास पहुंच जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद संबंधित विद्यार्थी को एसएमएस के माध्यम से पास जारी कर दिया जाएगा।