Loading...

एचआरटीसी ने शुरू की मोरंग-रिकांगपिओ-शिमला-नाहन-हरिद्वार रात्रि बस सेवा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / रिकांगपिओ

ढाई साल बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने मोरंग-रिकांगपिओ-शिमला-नाहन-हरिद्वार रात्रि बस सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। इस सेवा के बंद होने से सिरमौर, किन्नौर, शिमला और सोलन जिलों के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रात्रि बस सेवा की बहाली से चार जिलों के यात्रियों, खासकर सिरमौर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सिरमौर के कई कर्मचारी किन्नौर में कार्यरत हैं, जिन्हें पहले किन्नौर पहुंचने के लिए तीन-चार बसें बदलनी पड़ती थीं। अब इस सीधी बस सेवा से न केवल उनका सफर आसान होगा, बल्कि समय और धन दोनों की बचत होगी।

2021 में बंद हुई थी सेवा

एचआरटीसी के रिकांगपिओ डिपो ने तकनीकी कारणों से 2021 में इस बस सेवा को बंद कर दिया था। इसके बाद यात्रियों ने बार-बार इस सेवा को बहाल करने की मांग की। निगम ने इन मांगों पर ध्यान देते हुए इसे अब सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। यह नाहन से शिमला के लिए एकमात्र रात्रि बस सेवा है।

बस रूट और समय

यह बस कुल 1070 किलोमीटर का अप-डाउन सफर तय करेगी।
मोरंग से हरिद्वार रूट:

  • सुबह 6:45: मोरंग
  • सुबह 8:50: रिकांगपिओ
  • दोपहर 2:15: रामपुर
  • शाम 7:30: शिमला
  • रात 8:45: सोलन
  • रात 12:40: नाहन
  • रात 2:10: पांवटा साहिब
  • रात 3:10: देहरादून
  • सुबह 4:25: हरिद्वार

हरिद्वार से मोरंग रूट:

  • शाम 6:00: हरिद्वार
  • रात 8:00: देहरादून
  • रात 9:45: पांवटा साहिब
  • रात 11:15: नाहन
  • रात 2:30: सोलन
  • रात 3:40: शिमला
  • सुबह 9:20: रामपुर
  • शाम 5:30: रिकांगपिओ
  • शाम 7:30: मोरंग

एचआरटीसी रिकांगपिओ डिपो के आरएम पीयूष शर्मा ने बताया कि लोगों की लगातार मांग पर यह सेवा फिर शुरू की गई है। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा।