Loading...

एचआरटीसी बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, 17 लोग घायल

PARUL • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ढक्की के समीप एक बस व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी भलेटा (पालमपुर) के रूप में हुई है। बस में सवार लगभग 17 लोगों को आंशिक चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी बस नूरपुर में कांगड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान जसूर की ओर आ रहे ट्रक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस में सवार 17 घायल सवारियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर ले जाया गया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल बस चालक को मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।