HNN/ कांगड़ा
हिमाचल में एक के बाद एक सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला कांगड़ा के चैतड़ू का है, यहां एक 23 वर्षीय स्कूटी सवार युवक एचआरटीसी बस की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, युवक स्कूटी पर सवार होकर घर से बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान धर्मशाला की तरफ से आ रही एचआरटीसी बस की चपेट में आने से वह बुरी तरह जख्मी हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवक को तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी केसर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





