HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए चूरा-पोस्त की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने एचआरटीसी बस में सवार एक तस्कर की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 230 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां ले जा रहा था पुलिस इसकी गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेरवा के झामराड़ी बैरियर पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच एचआरटीसी की बस को जाँच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान बस में सवार राज मोहम्मद (31) निवासी बडियार डाकघर बारंग तहसील धर्मपुर जिला मंडी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 230 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





