एचआरटीसी बस व कार में हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में….
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में औट टनल में एचआरटीसी की बस व कार में जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में कार और बस के भीतर कुछ यात्रियों को आंशिक चोटें आई है।
जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी की बस एनएचपीसी ने स्टाफ को कार्यालय लाने और घर ले जाने के लिए हायर कर रखी है। लिहाजा शुक्रवार को भी जब एचआरटीसी के क़ुल्लू डिपो की एचपी-66-6065 बस स्टाफ को क़ुल्लू और अलग-अलग जगह से लेकर सैंज के विहाली जा रही थी।
इस दौरान बस औट टनल क्रॉस कर रही थी कि सामने से एक पीबी-31पी-0807 कार गलत दिशा में आई और दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी के बस चालक की मुस्तैदी के चलते करीब दो दर्जन लोगों की जान बच गई है। बस में एनएचपीसी पार्वती परियोजना के 22 स्टाफ सवार थे। वे सभी सुरक्षित बताए हैं।