Loading...

एचआरटीसी बस से टकराई बाइक, 40 वर्षीय जवान की मौत

Ankita • 23 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के कक्कड़-बजरोल-जंगलबैरी सड़क पर बजरोल-भटलंबर के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक एचआरटीसी बस से टकरा गई।

हादसे में एक जवान की जान चली गई है। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (40) पुत्र प्रकाश चंद निवासी बजरोल के रूप में गई है जोकि फौज में नौकरी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सुरेश छुट्टी पर घर आया हुआ था। शनिवार देर शाम सुरेश अपनी बाइक पर जंगलबैरी की तरफ से बजरोल की तरफ घर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक एचआरटीसी बस के साथ टकरा गई। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ।

घटना के बाद घायल को सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुजानपुर थाना प्रभारी मस्तराम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।