एचआरटीसी में 350 चालकों की भर्ती होगी, दिवाली के बाद शुरू होगी प्रक्रिया
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने चलाई 18 विशेष बसें
HNN/शिमला
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में 350 चालकों की भर्ती होने जा रही है। दिवाली के बाद निगम भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। चालकों की कमी के कारण प्रभावित हो रही बस सेवाओं के मद्देनजर नए चालकों को भर्ती करने की योजना है।
इस बार चालकों की भर्ती के लिए मुख्य टेस्ट शिमला के तारादेवी डिपो के बजाय इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च सरकाघाट मंडी में आयोजित होंगे। प्राथमिक चरण के ड्राइविंग टेस्ट मंडल स्तर पर आयोजित होंगे।
एचआरटीसी के प्रदेश में 4 मंडल हैं। इनमें हमीरपुर, शिमला, मंडी और धर्मशाला शामिल हैं। हमीरपुर मंडल के प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट बिलासपुर, शिमला मंडल के टेस्ट तारादेवी, धर्मशाला मंडल के जसूर और मंडी मंडल के मंडी में लिए जाएंगे। चालकों की भर्ती से रूट प्रभावित होने की समस्या का समाधान हो जाएगा।