एचआरटीसी स्टाफ रेस्ट हाउस से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ सोलन
जिला सोलन के नए बस अड्डे में एचआरटीसी स्टाफ रेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय सोहन लाल मंगाना जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोहन लाल एचआरटीसी स्टाफ रेस्ट हाउस में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जब किसी व्यक्ति ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।
हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बता दें सोहन लाल एचआरटीसी फ्लाइंग स्क्वायड में कार्यरत था। मामले की पुष्टि एसपी अजय कुमार राणा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।