एचपीपीएससी ने पोस्ट कोड-976 का परिणाम किया घोषित, ऐसे करें चेक…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड (सीई जनरल) विंग सुंदरनगर में फिटर (एचवाईडी एमईसीएच) पोस्ट कोड 976 का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश सरकार द्वारा भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा ली गईं परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया के तहत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह परिणाम घोषित किया। इसमें 25 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों में शक्ति सिंह, विशाल ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, संजय ठाकुर, निशांत ठाकुर, दिनेश कुमार, जीवन सिंह, विशाल वर्मा, संजय कुमार, अनमोल शर्मा, विजय चौहान, अभिषेक, सुनील कुमार, हर्षवर्धन, अरुण कुमार, मनोज कुमार, राजन गुलेरिया, निशांत सैनी, रमन कुमार, अंकित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, सतीश कुमार, अयुब शर्मा, कपिल देव व सोमनाथ शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रतन ने बताया कि उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के नाम नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष प्रेषित कर दिए हैं। परिणाम से संबंधित विस्तृत जानकारी वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।