Loading...

एचपीयू इक्डोल के तहत बीएड की परीक्षाओं हेतु इस दिन तक भरे जाएंगे फार्म…

PARUL • 6 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) इक्डोल के तहत बीएड कोर्स कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षाओं हेतु फार्म भरने के लिए अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित की गई है। एचपीयू इक्डोल सेमेस्टर और वार्षिक प्रणाली के तहत बीएड कोर्स कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षाएं फरवरी में करवाएगा।

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जेएस नेगी ने अधिूसचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि पहले और तीसरे सेमेस्टर और वार्षिक प्रणाली के तहत जनवरी बैच के पहले दूसरे वर्ष की परीक्षाएं फरवरी में होंगी। परीक्षा फार्म वेबसाइट और एग्जाम पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि ओल्ड बैच की रीअपीयर परीक्षाओं में दूसरे वर्ष सहित जनवरी बैच के फार्म भी एग्जाम पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन फार्म भरने के बाद विद्यार्थियों को हार्ड कॉपी और पात्रता के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र की प्रति उप कुलसचिव एग्जाम-दो के पास जमा करवानी होगी।